Tuesday, 11 May 2021

हाँ तू विश्वास कर

 



हां तू विश्वास कर

परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो
तू दृढ रह, सोच विचार कर।
हताश ना हो,नई राह तलाश कर।
मुश्किलें बहुत आएंगी,पर तू डगमगा ना । 
तूफान घोर आएंगे , तू राह बदलना ना।
स्थिर रह,उस परमात्मा का ध्यान कर।
तन मन धन से, हो जितनी सेवा कर।
तेरी परीक्षा की है घड़ी,सही सही जवाब दे।
खुद पर भरोसा कर, होगी नैया पार तेरी।
विश्वास रख आगे बढ़,कल सुनहरा सवेरा होगा तेरा।

11/5/21
वीणा साबू

Sunday, 9 May 2021

माँ


हां माँ  तुम हो वह अमृत ,

जो हर पल कराती हमें तुम पान।

हां माँ  तुम हो वह दुलार ,
जो सिखाता हमें करो सदा उपकार ।
हां माँ तुम हो वह शक्ति ,
जो करता हमारी रक्षा बन कर ढाल ।
हां माँ तुम हो बड़ी अनमोल,
जो भी हो नहीं लगा सकता उसका कोई मोल।
हां माँ  तुम हो दया का सागर,
जो भी हो जैसा भी हो सदा अपने में लेती समा ।
हां माँ तुम ही हो वह पवित्र धाम ,
जो देता सदा हमें आनंद और विश्राम ।
हां माँ तुम हो अंतर्यामी ,
जो ना कहकर भी सब कुछ लेती सुन।
हां माँ तुम्हारा नहीं कोई तोड़,
जो देती जन्म एक जीव को अपनी अतडियां मरोड़।
हां माँ तुम हो धन्य धन्य,
जो नहीं पा सकते खर्च कर कितना भी धन।
जो भी लिखूँ  होगा ही बहुत कम,
क्योंकि वो तो है ही ईश्वर की तरह अनंत।।।।

वीणा साबू
9/5/21

Saturday, 24 April 2021

जीवन की राहें



*जीवन की राहें *

मैनें भगवान से मांगी शक्ति

उसने मुझे दी कठिनाइयां

हिम्मत बढाने के लिये ।🤗

मैनें भगवान से मांगी बुद्धि

उसने मुझे दी उलझने

सुलझाने के लिये।🤗

मैनें भगवान से मांगी समृध्धि

उसने मुझे दी समझ

काम  करने के लिये।🤗

मैनें भगवान से मांगा प्यार 

उसने मुझे दिये दुखी लोग

मदद करने के लिये ।🤗

मैनें भगवान से मांगी हिम्मत

उसने मुझे दी परेशानियाँ 

उबर पाने के लिए ।🤗

मैनें भगवान से मांगा वरदान

उसने मुझे दिये अवसर

उन्हे पाने के लिये।🤗

वो नहीं मिला मुझे

जो मैनें मांगा था 

वही मिला जो उसे मुझे देना था🤗


Friday, 5 October 2012

Magic of god

As we always have wishes to do....
It can be to paint.....
It can be to write....
It can be to talk.......
It can be to travel...
It can be to see god.....
Something like that....when we planned to go
To guruwayur temple....with some wish...
I wanted to go to Mummiyooy temple as said by ....
Someone that ur durshan of guruwayur is incomplete
If u don't visit this temple also...
So I had made up my mind but....
Due to time constrain could not go....
But I wasn't  happy with that....
We started back for home....
Such a known place and....
Not getting the way out to come.....
Can anyone believe for around half an hour..
We just were going round and round...
That was so surprising....
Last we stopped near a place to ask some one..
The way out to go back.......
Imagine! Where we're we......
Just at the door of mummiyoor temple.....
And we had durshan of god shiva....
So I strongly believe.....
Magic of god is always there!



Friday, 28 September 2012

Pyaari behno

प्यारी बहनों ...

मेरी प्यारी बहनों ..आप सभी हो महिला मंडल रो गहनों ... 

पिछले दो सालों  मे , आपने दिया जो मेरा साथ ......
उसके लिए देती हूँ  मैं , तहे दिल से धन्य्वाद ....


जो भी किये हमने ! छोटे बड़े सभी काम .......
कार्यकारिणी समिति को था उसका पूरा ज्ञान ..........


भूलचूकसे  अगर किसीके , दिल को किया आघात .....
तो कर देना बहनों हमको , बहन  समझकर  माफ .........


आनेवाली  अध्यक्षा / कमेटी  का मैं करती हूँ  अभिनन्दन ......
और देती हूँ अपने साथ का  पूरा आश्वासन ........

ये सच है की .......
अधूरा  है  आसमां , तारों के बिना ......
अधूरा  है  समुन्दर  , तारों के बिना  ....
अधूरी  है फिजा , बहारों के बिना  .......
और अधूरा  है महिलामंडल , आप सभी बहनों के बिना  ........
आप सभी बहनों के बिना  .............



धन्यवाद 

Intjaar

इन्तजार


आज है बस ?..
यही  इन्तजार ,,,,,,,
कब होगा मुझे !
सभी का दीदार ......

वो कैसा दिन था ?
जब मैं पड़ी धरती पर ....
सच में था गोड  का ,
हाथ उस दिन  मुझपर ?..

निकलते निकलते उस रोज ?
क्यों  निकली थी उस पार .....
कुछ ना  देखा इदर उधर,
जा पड़ी जमीन पर ?...

डॉ  ने बतलाया ,
लगी हड्डी मे  है मार,,,,,,
X रे  मे दिखा रहा है,
सूजन  डिस्क  के अन्दर ........

कब होगा मेरी?
इस हालत मे  सुधार ..
सोचती हूँ  दिनभर ,
पड़ी हूँ  मैं  लाचार ...

हे  भगवन ,
करो तुमभी तो सुविचार ?
नयी नयी उमंगें थी ..
इस मन के अन्दर ....

कब देखोगे  तुम  ?
प्रभु मेरी ओर ....
कब करोगे मेरी ?...
पीठ का दर्द दूर ......

कर सकू मैं सेवा ..
तुम्हारी निरंतर ....
और कर सकूं बैठकर ,
बस ध्यान  निरंतर .......








 ,
लगी हड्डी मे  है मार ....

लगी हड्डी मैं है मार .......



Sunday, 16 September 2012

AAGHAT

                                  आ घा त 

उनकी  वो  तीखी  बात ,,
लागी दिल  पर  ज्यूं  आघात ,,
कभी  न  सोचा  था ----
करेंगे  वो  हमसे  ऐसी  बात,,
    

        जी  तो  करता  है ,,
        रहें  सदा  खामोश ,,
        करें  ना  अपने  मन  को ----
        कभी  भी  यूं  हताश ,,


कौन  जानेगा   ?
इस मन  की  वो व्यथा ,,
आँसू  बन  बह  रही है,,
जो की हमने  वो  खता ,,

        
           तुम  ही  करो  अब  भग्वन ,,
           इस  बात  का   निदान ,,
           हमें  भी  तो  सिखाओ ----
           मीरा  की  तरह  विष  पान  करना .....
           मीरा  सा  रस  गान  करना ........