Saturday, 24 April 2021

जीवन की राहें



*जीवन की राहें *

मैनें भगवान से मांगी शक्ति

उसने मुझे दी कठिनाइयां

हिम्मत बढाने के लिये ।🤗

मैनें भगवान से मांगी बुद्धि

उसने मुझे दी उलझने

सुलझाने के लिये।🤗

मैनें भगवान से मांगी समृध्धि

उसने मुझे दी समझ

काम  करने के लिये।🤗

मैनें भगवान से मांगा प्यार 

उसने मुझे दिये दुखी लोग

मदद करने के लिये ।🤗

मैनें भगवान से मांगी हिम्मत

उसने मुझे दी परेशानियाँ 

उबर पाने के लिए ।🤗

मैनें भगवान से मांगा वरदान

उसने मुझे दिये अवसर

उन्हे पाने के लिये।🤗

वो नहीं मिला मुझे

जो मैनें मांगा था 

वही मिला जो उसे मुझे देना था🤗